नोएडा में विधायक पंकज सिंह ने रविवार को कई सेक्टरों में जन संवाद किया। सबसे पहले सेक्टर-100 के आरडब्ल्यूए और निवासियों के साथ जन संवाद किया। इसके अलावा सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर-2 सोसाइटी, सेक्टर-22, सेक्टर-35 गरिमा विहार अपार्टमेंट, सेक्टर-119 की आम्रपाली प्लेटिनम और एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में भी जनसंवाद कार्यक्रमों में जन संवाद किया। अब आज अधिकारी इन सभी जगह पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करेंगे। सेक्टर 100 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद अवाना ने बताया कि निवासियों की मांग पर विधायक ने कहा कि सेक्टर में जल्द ही सामुदायिक केंद्र और बाजार बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, सीवर, जल निकासी, पार्कों के रखरखाव, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक पंकज सिंह के समक्ष रखीं। लोगों ने कई जगह नए खुले शराब की दुकानों पर भी आपत्ति जताई, निवासियों की शिकायत थी कुछ दुकानें नियमों के विपरीत संचालित हो रहे है, जिस पर विधायक पंकज सिंह ने संबंधित अधिकारियों से ऐसे दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।