रमजान के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा की नमाज के अवसर पर सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते मस्जिद परिसर पूरी तरह भर गया और सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाहर खड़े दिखाई दिए। मस्जिद के अंदर एक साथ करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने नमाज अदा की। भीड़ अधिक होने के कारण नमाज को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया। पहली शिफ्ट के बाद दूसरी शिफ्ट में दोपहर करीब 2 बजे नमाज अदा की जाएगी, ताकि बाहर इंतजार कर रहे लोग भी इबादत कर सकें। रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान शहर और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई। मस्जिद के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते नजर आए।