नोएडा में पुनर्वास, न्यूरोलॉजी और मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेक्टर-70 निवासी डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह वाईवाईएस इंडिया द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य और सामाजिक कल्याण क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश की निवासी और वर्तमान में नोएडा में कार्यरत डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव फर्स्ट रिहैब सेंटर की डायरेक्टर एवं फाउंडर हैं। वे एक अनुभवी पुनर्वास विशेषज्ञ हैं और पिछले कई वर्षों से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, ऑर्थोपेडिक स्थितियों तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।