फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में चला प्रशासन का बुलडोजर, कर्मचारियों पर हमला, अवैध निर्माण-अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी टीम

अनुज कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 05:38 PM IST

नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर गुरुवार को अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर चला। प्राधिकरण टीम सेक्टर-151 बदौली बाँगर व सेक्टर-164 मोहियापुर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी। यहां पर टीम ने तोड़फोड़ शुरू ही की थी कि कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें प्राधिकरण के जेई, सुपरवाईजर, पुलिसकर्मियों से मारपीट व पथराव किया गया। इसको लेकर प्राधिकरण की तरफ़ से नॉलेज पार्क थाने में कुछ किसान नेताओं पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। वहीं सेक्टर-164 में एक अवैध निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से तोड़ा। यहां प्री-कास्ट बाउंड्री वॉल बनायी गई थी। यह निर्माण एक आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ़ नोएडा पुलिस ने प्राधिकरण टीम पर हमले व पथराव का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी। तहरीर मिलने पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें