फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: लाखों के फ्लैट खरीदे पर सुविधाएं शून्य, द अरण्या सोसाइटी के निवासी ठगा हुआ कर रहे महसूस

नोएडा सेक्टर 119 स्थित द अरण्या सोसाइटी निवासी लाखों रुपये के फ्लैट खरीदने के बाद उचित सुविधाएं न मिलने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि मार्च 2019 में छह महीने के लिए नियुक्त हुए समाधान पेशेवर (आरपी) संजय गुप्ता करीब सात साल तक सोसाइटी में कब्जा जमाए रहे और कोई नया बिल्डर नहीं ला सके जो सोसाइटी का अधूरा कार्य पूरा करवाता। संजय गुप्ता को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (आईबीबीआई) ने दो साल के लिए निलंबित कर दिया है। निवासियों ने बताया कि उन्नति फॉर्च्यून बिल्डर समूह की सेक्टर 119 स्थित द अरण्या सोसाइटी का प्रोजेक्ट 2011 में लांच हुआ था। समय पर फ्लैट तैयार न होने की वजह से अधूरे फ्लैट में ही लोगों ने 2018 से रहना शुरू कर दिया था और फिर अधूरे फ्लैट खुद ही तैयार करवाए। वहीं, दूसरी ओर बिल्डर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू हो गई थी ऐसे में 2019 में आईआरपी नियुक्त होने के बाद निवासियों को उम्मीद बंधी कि अधूरा निर्माण पूरा होगा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। आज भी सोसाइटी का बहुत बुरा हाल है। नए टावर बनाने के लिए बेसमेंट के एक तरफ खोदाई की गई थी ऐसे में अन्य टावरों को भी खतरा बना हुआ है। माइनस 1 बेसमेंट का ऐसा हाल है कि वहां पर चलना मुश्किल होता है। बरसात में जलभराव हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें