जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की नव निर्वाचित कमेटी 15 जनवरी को शपथ ले सकती है। सचिव चुने गए अजीत नागर का कहना है कि जिला जज से कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए जरूरी समय मांगा गया है। उम्मीद है कि 15 जनवरी तक शपथ ग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बार चुनाव में प्रमेंद्र भाटी अध्यक्ष, अजीत नागर सचिव, ब्रिजेश कुमार शास्त्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र खारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित भाटी कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार सहसचिव प्रशासनिक चुने गए हैं। सह सचिव पुस्तकालय के लिए सुनील कुमार लोहिया व सचिव सांस्कृतिक पद के लिए चंद्रकला निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।