सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद रविवार को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में पहुंचे। अमर उजाला संवाददाता मोहम्मद बिलाल से बातचीत में उन्होंने बताया कि बहराइच की घटना में पुलिस पर प्रशासन की ओर से अब तक जो कार्रवाई की गई है वह एक तरफ है। जबकि दंगाइयों की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। इसलिए जो भी दंगाई हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा की आगामी घटनाएं उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए की जा रही है।