फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा इनडोर स्टेडियम में चार दिवसीय डांस सेमिनार में 300 से अधिक बच्चों ने सीखे डांस स्टेप

नोएडा इनडोर स्टेडियम में बिग डांस सेंटर ओर से आयोजित बिग डांस वीक का आयोजन किया। आयोजकों के अनुसार इस अंतर्राष्टीय डांस सेमिनार की शुरुआत 17 जुलाई से हुई थी, जिसका समापन रविवार को हुआ। इस दौरान 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चार दिवसीय इस कार्यशाला में अमेरिका, कोरिया, जापान और यूरोप से आए प्रसिद्ध डांस ट्रेनर्स लोला, डेविन, हेयनी, जूलियन, डोम समेत अन्य ट्रेनर्स ने डांस की विभिन्न शैलियों में प्रशिक्षण दिया। इन दिनों कुल 20 डांस क्लासेस का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। डांस ट्रेनरों ने डांस के स्टेप्स के साथ-साथ स्टेज प्रेजेंस, कोरियोग्राफी और एक्सप्रेशन पर भी गहराई से मार्गदर्शन दिया। इसके आखिरी दिन शोकेज और बिग इनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सीखी गई प्रस्तुतियों को मंच पर दर्शाया। इस डांस कैंप को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डायरेक्टर अतुल जिंदल ने बताया कि यह सभी प्रतिभागी आगे चलकर वेस्टर्न डांस के क्षेत्र में स्वयं का स्टूडियो, डांस क्लासेज समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों को छू सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें