उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम ‘विकसित भारत जी-राम-जी रोजगार आजीविका गारंटी ग्रामीण योजना में किए गए संशोधनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी। यह दावा गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि संशोधित योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान सात दिन के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। भुगतान में देरी होने की स्थिति में श्रमिकों को ब्याज सहित राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर सुनिश्चित किया गया है।