नोएडा में पंजाबी समाज द्वारा माता की चौकी एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन आज रविवार को किया गया। कार्यक्रम रामा सेलिब्रेशन, मेट्रो पिलर नंबर 231 के सामने, होशियारपुर, सेक्टर-51 में हुआ डांडिया नाइट आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। सभी पारंपरिक परिधान में पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष राजीव अजमानी, महासचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा और समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहे।