क्रिसमस के नजदीक आते ही सेंटाक्लॉज, ड्रेस, क्रिसमस ट्री और सजावट के सामानों के अलावा तरह-तरह के केक भी मिल रहे हैं। साथ ही शहर के मॉल सज कर तैयार हो चुके हैं। सेंटा की मांग बढ़ गई है। वहीं बाजार में तैयार केक में सबसे ज्यादा रम और प्लम के साथ फ्रूटस केक की मांग ज्यादा है। फ्लेवर के साथ ही थीम पर भी केक तैयार किए जा रहे हैं। स्वाद के साथ लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान को रखते हुए रागी और गुड़ से केक तैयार किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के रामपुर बाजार, तुगलपुर बाजर, जगतफार्म बाजार, दादरी, दनकौर, जेवर, तिलपता, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-1, गौड़ सिटी वन और गौड़ सिटी-2 के अलावा सेक्टरों की बाजारों में क्रिसमस डे की तैयारियों के लिए बाजारें सज गई हैं।