आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के लिए भी रोजगार के अवसर आसान बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने लर्निंग बाय डूइंग प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल सिखाया जा रहा है, ताकि वे आगे चलकर अपने हुनर के आधार पर रोजगार से जुड़ सकें। इस प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को टेलिस्कोप से लेकर एलईडी टॉर्च बनाना सीखाया जाएगा। अभी सिलाई, बिना आग के खाना बनाने की तकनीक समेत कई चीजें सिखाई जा रही है।