नोएडा फेज दो सेक्टर-83 में इन दिनों उद्योगों और व्यापारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों के चलते बिजली की आपूर्ति, सीवर सिस्टम और कुशल श्रमिकों की कमी महसूस हो रही है। जिसने यहां के उद्यमियों और स्थानीय निवासियों के लिए कई तरह की चुनौतियां पैदा करनी शुरू कर दी है। ये बातें बृहस्पतिवार को फेज दो सेक्टर-83 के ए 35 नंबर की फैक्टरी में आयोजित इंडस्टि्रयल बिजनेस एसोसिएशन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में यहां के उद्यममियों ने कहीं।