नोएडा शहर के सेक्टर 122 में शनिवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को एक यादगार शाम दी। श्रंगार रस के साथ हास्य रस की गंगा में श्रोता देर रात डुबकी लगाते रहे। देश प्रेम की रचनाओं को श्रोताओं ने अपना भरपूर दुलार दिया। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि डाॅ. विष्णु सक्सेना ने प्रेमरस के सागर में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, हास्य कवि शम्भू शिखर व विनोद पांडेय के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते श्रोता लोटपोट हो गये।