ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए दादरी स्थित कचहैरा गांव में कचहैरा प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज हुआ। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वेटेरन द फिनिशर ने रॉयल स्ट्राइकर्स को सात विकेट, दूसरे मैच में टीम ऑफ़ यंगेस्टर्स ने साहिल स्पार्टन्स को 52 रन और तीसरे मैच में टाइंटन-11 ने लीजेंड बॉयज को सात विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने फीता काटकर किया। मीडिया प्रभारी आशीष नागर ने बताया कि इस लीग में आठ गांवों की टीम भाग ले रही है। गांव के ही बीडीसी सतीश नागर, नरेंद्र नागर, हरेंद्र नागर, कपिल ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।