जेवर विधानसभा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर यात्रियों के बैठने, पेयजल आदि समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को एक पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने परी चौक पर जाम और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुधारने के लिए भी कार्य कराए जाने की मांग की है।