नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के सहयोग से मिलेट्स पर त्रिदिवसीय अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन किया गया। इसमें मिलेट्सफ्युजन-स्थायित्व का विकास और राष्ट्रों का पोषण विषय पर चर्चा की गई। डॉ. एन कलैसेल्वी ने कहा कि सीएसआईआर और एमिटी मिलेट्स को नया अर्थ, नया आयाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। इस सम्मेलन के लिए आज यहां एकत्र हुए दूरदर्शी और विशेषज्ञ, कार्रवाई योग्य पैकेज लाएंगे।