फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन टेबल टेनिस लीग का आगाज... पहले दिन नोएडा के विराज, हरियाणा की मान्या और दिल्ली के मेहरांश ने मारी बाजी

नोएडा सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को इंडियन टेबल टेनिस लीग की शुरुआत बड़े ही उत्साह के साथ हुई। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के आठ राज्यों समेत दो देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन नोएडा के विराज रत्नाकर, दिल्ली के मेहरांश सिंह भाटिया और हरियाणा की मान्या अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विराज ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली के सिद्धार्थ को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। उनकी तेज सर्विस, बेहतरीन रिटर्न और खेल पर नियंत्रण ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दिल्ली के अमृत और आगरा के गीतांश आनंद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अंडर-11 बालिका वर्ग में हरियाणा की मान्या अग्रवाल ने 3-0 से इंदिरापुरम गाजियाबाद के अवनी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दिल्ली की हुमैरा लूथरा और दिव्या रहीं। इसी तरह से अंडर-11 बालक वर्ग में दिल्ली के मेहरांश सिंह भाटिया ने नोएडा के आर्यवीर को 3-1 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। जबकि आगरा के सक्षम जिंदल और दिल्ली के प्रखर पी यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य आयु वर्गों व विदेशी खिलाड़ियों के मैच रविवार सुबह 9 बजे से नोएडा स्टेडियम में खेले जाएंगे। शनिवार को इस प्रतियोगिता में बच्चों और किशोर खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही। स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ और तालियों की गूंज ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा दिया। टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन टेबल टेनिस अकादमी द्वारा किया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों से युवाओं में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इंडियन टेबल टेनिस अकादमी के संचालक और कोच आशीष हरि ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में एक मजबूत पहचान दिलाई जाए। इस लीग के माध्यम से हम प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने की कोशिश कर रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का अनुभव मिल रहा है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद अहम है। उन्होंने यह भी बताया कि लीग के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में क्वार्टर फाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे, जिनमें कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी उतरेंगे। प्रतियोगिता में शामिल विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से खेल का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। नोएडा के लिए यह आयोजन खेल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें