फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में महंगे खजूर: नोएडा के बाजारों में बढ़ी कीमतें, रोजेदारों की जेब पर बोझ

नोएडा में रमजान के दौरान महंगे हुए खजूर ने रोजेदारों की जेब का बोझ बढ़ा दिया है। रोजेदार इफ्तार के समय खजूर का सेवन करते हैं। यही कारण है कि फलों के साथ-साथ खजूर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। मंगलवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई। नोएडा सेक्टर-8 जामा मस्जिद, निठारी के अलावा अन्य बाजारों में भी खजूर की बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा खजूर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे परेशानी हो रही है। वहीं खरीदारी कर रहे लोगों का कहना है कि जहां पहले दो किलो लेते थे, वहां अब एक किलो से काम चलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें