ग्रेटर नोएडा के साइट-4 में शुक्रवार को समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने अपनी 28 वीं शादी की वर्षगांठ के मौके पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने शहर की जरूरतमंद 21 कन्याओं के हाथ पीले किए। चढ़त सुबह 10 बजे जय किशान खल भंडार साइट-4 से बैंड-बाजे, ढोल नगाड़े के साथ शुरू हुई। इसमें सात बग्गियों में 21 दूल्हे सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंचे। सभी का गेट पर वधू पक्ष पूनम अग्रवाल ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्टेज पर जय माला और समाज के रीति रिवाज और फेरो के साथ अलग अलग सजे 21 मंडप में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को शादी की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी कन्याओं को गृहस्थी के जरूरतमंद वस्तुओं को भेंट किया गया। सामूहिक विवाह में ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंघल, पवन बंसल, कमल बंसल, मुकुल गोयल, रामावतार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कमल गुप्ता, मनजीत सिंह, सौरभ बंसल, रवि शर्मा, जीपी गोस्वामी, मोनू, विनय गोयल, कपिल गुप्ता, केके शर्मा, अमित गोयल, पवन गुप्ता, कुलदीप शर्मा, बजरंग गोयल, अरुण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनोज गोयल, राजेश भाटी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डीके गर्ग, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।