नोएडा के सेक्टर 33ए स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में रविवार को जन सैलाब उमड़ा। चार दिवसीय प्रदर्शनी के समापन दिवस पर सुबह से ही शहरवासियों का जमावड़ा लगा रहा। शहरवासियों ने पहुंचकर फूलों से तैयार आकृतियों के संग सेल्फी भी ली। वहीं मंच से बच्चों ने अपने हुनर का भी प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले बच्चों के पुरस्कृत भी किया।