तेज बारिश ने प्राधिकरण की पोल खोल दी है।शहर का सबसे अच्छा सेक्टर कहा जाने वाला अल्फा 2 पानी से भरा हुआ है। ग्रेटर और प्राधिकरण की ओर से दावे किए गए थे कि सभी नालों की सफाई मानसून आने से पहले कर दी गई, लेकिन थोड़ी सी बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल खोल दी है। जल भराव से निकलने को मजबूर है निवासी।