फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: मतदाताओं को भेजे जा रहे नोटिस पर 35 जगहों पर हो रही सुनवाई

विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:00 PM IST

गौतम बुद्ध नगर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को भेजे जा रहे नोटिस पर सुनवाई आज से शुरू हो गई है। इसके लिए तीनों क्षेत्र में कुल 35 स्थान चिन्हित किए गए है। वहां ईआरओ ने सुनवाई शुरू कर दी है। सभी क्षेत्र में रोजाना एक ईआरओ को 150 नोटिस पर सुनवाई करनी होगी। जिन मतदाता ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी, उनको नोटिस देने का काम भी चल रहा है। 1.76 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने मतदाता ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी। अब इनको 13 दस्तावेजों में से किसी एक साथ सुनवाई में उपस्थित होना होगा। नोएडा में 12, दादरी में 15 और जेवर में 8 जगहों पर सुनवाई हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें