बदलती जीवनशैली, बढ़ते कामकाज के दबाव और मोबाइल फोन पर बढ़ती निर्भरता के कारण परिवारों के बीच संवाद कम होता जा रहा है। इसका असर दंपतियों के रिश्तों पर भी पड़ रहा है। ऐसे समय में सेक्टर-36 में शुरू किया गया हैप्पी कपल ग्रुप परिवारों और दंपतियों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम कर रहा है। इस समूह से करीब 25 दंपती जुड़े हुए हैं, जो नियमित रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा करते हैं और रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।