फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: B.Tech छात्र की आत्महत्या मामले में दो वार्डन गिरफ्तार, उकसावे का है आरोप

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में दो वार्डन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। 23 जनवरी की रात बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि वो शराब पीकर हॉस्टल पहुंचा था। जिस पर हॉस्टल प्रबंधन ने फटकार लगाई और वीडियो बनाकर पिता को भेजा था। इस बात से परेशान होकर छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद साथ के छात्रों ने हॉस्टल में काफी हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। साथ ही काफी छात्रों ने हॉस्टल भी छोड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो वार्डन को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार को पुलिस ने वार्डन सुधांशु उर्फ शेखर निवासी ठाकुरबाडी बक्सर बिहार और रोहित भाटी निवासी कमराला चक्रसेनपुर को गिरफ़्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें