ग्रेटर नोएडा में दीपावली के अवसर पर बाजार में झालर वाले पटाखों की जोरदार मांग देखने को मिल रही है। ये पटाखे खासतौर पर बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। झालर वाले पटाखे विभिन्न रंगों और आकारों में उपलब्ध हैं, जो रात को जगमगाते हुए त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस साल झालर वाले पटाखों की बिक्री मांग है। क्योंकि बारूद वाले पटाखे जलाने पर बेचने पर रोक है। लोगों में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी जागरूकता बढ़ी है, जिससे कम धुआं और ध्वनि प्रदूषण वाले पटाखों की मांग बढ़ी है। मोहम्मद बिलाल की रिपोर्ट...