फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: डायट प्राचार्य बोले- प्रशिक्षण का प्रयोग कक्षाकक्ष में भी करना होगा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सामाजिक विज्ञान की सैंपल शिक्षण योजना पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। कुमकुम मौर्य, सुनील कुमार एवं कपिल देव सिंह द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को तीन दिवसों में चरणबद्ध रूप से इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों पर आधारित शिक्षण योजनाएं तैयार करने एवं उन्हें प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नई शिक्षक विधियों, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने पर विशेष बल दिया गया। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का प्रयोग कक्षाकक्ष में भी करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें