फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने खाली कराई 60 करोड़ की जमीन, भनौता गांव में हटाया अतिक्रमण

जिस जमीन का मुआवजा ग्रेनो प्राधिकरण दे चुका। उस जमीन पर ही कब्जा कर निर्माण कर लिया गया। भनौता में अधिग्रहित जमीन पर निर्माण की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने यहां हुए निर्माण बुधवार को तोड़ दिए। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि बिल्डर भनौता के खसरा नंबर-238, 239 की जमीन पर घर व बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहा था। वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक रोहित गुप्ता की टीम ने सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण यहां तोड़े। दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जिस 30 हजार वर्गमीटर जमीन को खाली कराया गया है। उसमें से 8000 वर्गमीटर का मुआवजा भी भूस्वामी को दिया जा चुका है। इस जमीन को भी कब्जा कर वहां निर्माण चालू कर दिए गए थे। एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने के मामले में विधिक कार्रवाई प्राधिकरण कर रहा है। इस जमीन को बिल्डर ने दूसरे खसरा की जमीन बताकर बेचने का प्रयास किया था। यह भी जानकारी प्राधिकरण को मिली है कि इसमें से कुछ जमीन झूठ बोलकर यहां बेची भी गई है। अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण भी हुआ है। ऐसे में बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें