पेड़ की डालियां काटते समय नीचे गिरने वाले 27 वर्षीय युवक को ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद नया जीवन दिया। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. कपिल कोचर ने बताया कि युवक पेड़ की डालियां काटते समय नीचे गिर गया था। गिरने के कारण पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे छोटी आंत का बड़ा हिस्सा बाहर आ गया। अत्यधिक रक्तस्राव और खुले घाव के कारण संक्रमण का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। गंभीर स्थिति में युवक को वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में लाया गया। जहां ऑपरेशन में पाया गया कि छोटी आंत तीन अलग-अलग स्थानों से फटी हुई थी। सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर आंत को दोबारा जोड़ा गया। साथ ही मेसेन्ट्री (आंत को रक्त पहुंचाने वाली झिल्ली) में कई गहरे चीरे थे, जिन्हें सावधानीपूर्वक ठीक कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया। करीब तीन घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर हुई। उपचार के नौ दिन बाद उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं।