फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा में 16 से 25 नवंबर तक 108 कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का भव्य आयोजन

महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा 16 से 25 नवम्बर तक महर्षि नगर, नोएडा में 108 कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय वैदिक अनुष्ठान परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की प्रेरणा और अनन्त श्री विभूषित स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज के संरक्षण में संपन्न होगा। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह महायज्ञ भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य विश्व शांति और मानव कल्याण है। इस दौरान 140 करोड़ आहुतियां यज्ञनारायण भगवान को समर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम में अयोध्या के परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा श्रीराम कथा, तथा स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। आयोजन में वैदिक यज्ञशाला, अखण्ड भण्डारा, सांस्कृतिक झाकिया, ध्यान-सत्र और लेजर लाइट शो विशेष आकर्षण होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें