नोएडा के सेक्टर 52 स्थित ड्रीम विलेज में भगवान परशुराम सेवा समिति की शाखा सामाजिक चेतना मंच मेरठ जोन की ओर से स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, यूपी कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए अन्याय के खिलाफ मुखर रहने और एकता, सद्भाव, तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।