ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुए भारत शिक्षा एक्सपो-2024 विदेशी छात्रों को भी खूब पसंद आया। नाईजीरिया और अन्य अफ्रीकी देश से यहां एक्सपो में आए छात्रों ने यहां शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे नए बदलावों को जाना। साथ ही यहां आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों का भी आनंद लिया। यहां आने वाले आगंतुकों का कहना था कि इस प्रकार का आयोजन प्रत्येक वर्ष होना चाहिए, जिससे छात्रों को अधिक से अधिक परामर्श और मार्गदर्शन मिल सके। यहां आने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां भी रखी गई थीं। भारत शिक्षा एक्सपो में 121 कॉलेजों ने आयोजन में किया प्रतिभाग। तीन दिन में 80 हजार आगंतुक आए।