फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलविदा जुमे की नमाज में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ईद की तैयारियां तेज

रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे के मौके पर शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सूरजपुर स्थित कादरी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में इलाके के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज को इस्लाम में खास महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह रमजान के आखिरी शुक्रवार की नमाज होती है। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पानी और सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया। बताया जा रहा है कि 19 मार्च को चांद दिखने के बाद इस बार 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और ईद की तैयारियों को लेकर उत्साह नजर आया। अलविदा जुमे की नमाज ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया, जिससे क्षेत्र में भाईचारे और एकता का संदेश भी गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें