फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में दो दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नोएडा के सेक्टर-49 में सोमवार दोपहर बाद बिजली के तार के टूटने से दो दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझा लिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद सेक्टर-49 में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर चार दमकल की गाड़ियों को भेजा गया तब पता चला कि आग मकान में नहीं दुकान में लगी है। दुकान के पास बिजली के तार टूटने से पहले पेड़ में आग लगी और इसके बाद दो दुकानों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया है।वही तीन दुकानों को बचा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें