नोएडा में सेक्टर-42 के जंगल में बुधवार दोपहर बाद आग लग गई। जंगल में कूड़े के ढेर में आग फैल गई। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और छह से अधिक दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाया जा रहा है।