फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: नोएडा के कृष्णा प्लाजा में लगी आग, रेस्टोरेंट से 5वें फ्लोर तक पहुंची, देखें रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 02:32 PM IST

नोएडा में कृष्णा प्लाजा के 5वें फ्लोर पर आग लग गई। आग की शुरुआत प्लाजा के बाहर एक रेस्टोरेंट से हुई। यहां शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। आग इलेक्ट्रिक वायरिंग के जरिए शाफ्ट से होते हुए 5वें तल तक पहुंच गई। इस दौरान प्लाजा की अधिकतर दुकानें सुबह तक जलकर राख हो गईं। फायरब्रिगेड की 15 यूनिट ने आग पर काबू पाया। इसी साल मार्च में भी उसी तरह की घटना सामने आई थी। जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिनाक 17.11.25 को कृष्णा प्लाजा, सेक्टर 18 में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग बिल्डिंग के बाहरी और बड़े रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इलेक्ट्रिकल वायरिंग के माध्यम से शाफ़्ट से होते हुए केवल पांचवें तल पर आग पहुंच गई। बिल्डिंग बंद होने के कारण बिल्डिंग का शटर काट कर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें