सोशल मीडिया पर शनिवार को छात्राओं के बीच मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। जमीन पर बैठी एक छात्रा को दूसरी छात्रा पीट रही है। जबकि पीटने वाली छात्रा को उसकी सहेली हटा रही है। वहीं आरोपी छात्रा का साथी युवक पास में खड़ा है। वीडियो करीब 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्राओं का एक वीडियो वायरल हुआ था। व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर दो छात्राओं में जमकर मारपीट हुई थी। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। जो दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। करीब 13 सेकेंड के वीडियो में एक छात्रा जमीन पर बैठी है। जबकि एक छात्रा अपने सहेली व लड़के साथ वहां पहुंची। उसने बाल पकड़कर जमीन पर बैठी छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच सहेली बीच बचाव करने का प्रयास करती रही। जबकि लड़का वहीं खड़ा होकर सब देखता रहा। कुछ देर बाद सहेली आरोपी छात्रा को अपने साथ ले गए। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो निजी विश्वविद्यालय का है। इस मामले में दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।