फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जुए में कहासुनी मारपीट तक पहुंची, दोनों पक्षों में जमकर हुई पिटाई... डंडे चले; वीडियो वायरल

अनुज कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 10:16 PM IST

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिरोंडी में शुक्रवार दोपहर ताश (जुआ) खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतने पर नहीं रुका, बल्कि डंडों से हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हुई। प्रथम पक्ष के दो सगे भाई मनोज और हरिबाबू की ताश खेलने के दौरान कहासुनी द्वितीय पक्ष के दो सगे भाई चरण सिंह और सुरेंद्र से हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस झगड़े में प्रथम पक्ष के मनोज और हरिबाबू सहित द्वितीय पक्ष के सुरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और उनके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है।।आरोपी मनोज हिस्ट्रीशीटर भी है।वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें