फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

Vijay Singh Pundir Updated Thu, 14 May 2026 01:20 PM IST

टर नोएडा के कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस दीक्षा भोरिया ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की सलाह दी गई। साथ ही छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और पुलिस सहायता प्रणाली की जानकारी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी सुरक्षा और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें