फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर खाना खाने को मजबूर महिला कर्मचारी

गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार सुबह से जारी कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच महिला कर्मचारियों की स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आई। सेक्टर 66 स्थित कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, जहां हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें सड़क पर ही खाना खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि वे सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं और लंबा समय बीतने के कारण उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। इसी वजह से वे सड़क किनारे बैठकर ही अपना भोजन कर रही हैं। यह तस्वीर उनके संघर्ष और मजबूरी दोनों को बयां करती है। महिलाओं ने बताया कि वे अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर यहां पहुंची हैं, ताकि अपनी मांगों के लिए आवाज उठा सकें। लेकिन कई दिनों से जारी इस प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें