फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: नए भूमि अधिग्रहण कानून समेत मांगों को लेकर किसानों ने किया प्राधिकरण पर प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। नए भूमि अधिग्रहण कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को हजारों किसान जुलूस के रूप में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। किसानों ने प्राधिकरण के मुख्य गेट पर महापंचायत कर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सुबह से ही किसान जैतपुर गोलचक्कर पर जुटने लगे। किसान एकता संघ, भारतीय किसान परिषद और किसान सभा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए किसान प्राधिकरण की ओर कूच कर गए। पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर किसान मुख्य गेट तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसानों ने गेट के सामने महापंचायत कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने भी पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें