फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में आरसीबी की जीत ने नोएडा को जश्न में डुबोया, देखें क्या बोले प्रशंसक

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत ने नोएडा में समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी। पंजाब किंग्स को हराकर बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी की इस उपलब्धि ने शहर को जश्न के रंग में रंग दिया। नोएडा के सेक्टर-18, सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत अन्य इलाकों में प्रशंसकों ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के वितरण के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। मंगलवार रात को जैसे ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की, नोएडा की सड़कों पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर-18 के मॉल और गौर सिटी के पास प्रशंसकों ने आरसीबी के नाम के नारे लगाए और आतिशबाजियों से आसमान को रोशन कर दिया। सेक्टर-66 निवासी युवा क्रिकेटर पवन कुमार ने कहा कि 18 साल का इंतजार खत्म हुआ। यह जीत हर उस फैन के लिए है टीम के जीत के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। सेक्टर-61 निवासी प्रमोद चौहान का कहना है कि आरसीबी के जीत के बाद मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया। कई जगहों पर लड्डू और जलेबी के डिब्बे मुफ्त में बांटे गए। सेक्टर-18 में भी बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने आईपीएल के फाइनल मैच का लुत्फ उठाया। युवाओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए आतिशबाजी की। वहीं, कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें