फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल; अवैध तमंचा बरामद

अनुज कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 10:35 PM IST

नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-57 से सेक्टर-54 चौकी की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। तभी खोड़ा कॉलोनी की तरफ से सेक्टर-54 की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आ रहे थे। संदिग्ध होने पर रुकने का इशारा किया। बाइक सवार दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अमन पाल पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी राजवीर कॉलोनी, थाना गाजीपुर, दिल्ली उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान राज चौहान पुत्र रामकुमार चौहान निवासी मयूर विहार फेस-3, थाना मयूर विहार दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें