फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: साल की पहली बारिश में ही धुल गए विद्युत निगम के वादे, कई सेक्टरों में घंटों से बाधित है बिजली

शहर में साल की पहली ही बारिश में विद्युत निगम के वादे भी धुल गए। विद्युत निगम ने दावा किया था कि बिजली व्यवस्था को करोड़ों रुपए लगाकर बेहतर किया गया है, लेकिन असल हकीकत शुक्रवार सुबह ही बारिश में सामने आ गया। शुक्रवार की सुबह से ही लगातार हो रही बूंदाबांदी और बीच बीच में तेज बारिश के चलते मौसम ने तो करवट ली, लेकिन कई सेक्टर में सुबह 8 बजे से बिजली गुल हो गई। सेक्टर 105 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि उनके सेक्टर के सैकड़ों घरों में सुबह से ही बिजली नहीं आ रही है। चार घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन बिजली नहीं आ रही है। इसके अलावा सेक्टर 104 में भी यही स्थिति देखने को मिली। आलम यह है कि निवासियों ने जब बिजली बाधित होने की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करने की कोशिश की, लेकिन नंबर ही नहीं लगा। वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार कई जगह पर फॉल्ट की समस्या आई है। शिकायत मिलते ही उन पर कार्य किया जा रहा है। बारिश के चलते कुछ जगह फॉल्ट और ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। लेकिन सवाल यही है कि साल 2024–25 के 100 करोड़ से भी ज्यादा खर्च हुए। जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए करोड़ों खर्च हुए, लेकिन उसकी जमीनी हकीकत पानी के साथ ही बहती हुई नजर आई। ये समस्या सिर्फ एक दो सेक्टर नहीं बल्कि सेक्टर 34, 63, 66, 137, 142, 145, 159, 12–22, 29 समेत तमाम जगह पर देखने को मिली। बारिश की बूंदे जब बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों पर पड़ती दिखी तो उनसे धुआं उठता दिखा। यह हाल सेक्टर 51 होशियारपुर में देखने को मिला, जहां ट्रांसफार्मर पर बूंदे गिरने से तेज धुआं उठता नजर आया। इसी तरह अन्य जगह भी यही हाल दिखा। कुछ जगह फॉल्ट की शिकायत मिली है, टीमें लगी हुई हैं, कई जगह बिजली सप्लाई शुरू हो गई है, अन्य जगह जल्द सप्लाई शुरू हो जाएगी– संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम, गौतमबुद्ध

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें