नोएडा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। इस दौरान सम्मेलन की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर विकास धवन ने कहा कि आईएमएस के 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रबंधन, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत 2047 के अंतर्गत सशक्त परिवर्तन के माध्यम से भविष्य के लिए नवाचार पर विशेष चर्चा की गई।