नोएडा में ई-रिक्शा चालकों ने स्टंटबाजी में महंगी कारों के स्टंट को पछाड़ दिया। चार ई-रिक्शा चालकों ने पिछले पहिए को उठाकर एक साथ खतरनाक और अनोखा स्टंट किया। इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस हरकत पर सख्त कार्रवाई करते हुए 30,500 रुपये का भारी चालान काटा। वायरल वीडियो नोएडा इलाके का बताया जा रहा है।