उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन निगम सख्त हो गया है। इसको लेकर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत को गई है। इस जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जाएंगे। सेक्टर 23 स्थित यूपी परिवहन निगम के अधिकारी ने बताया कि निगम की ओर से जिले में। सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इस जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के चालकों की काउंसलिंग की जा रही है। इसमें चालकों को समझाया जा रहा है कि घने कोहरे के बीच बस की रफ्तार को धीमी और नियंत्रित रखें। साथ ही उन्हें विशेष ट्रेनिंग के लिए यूपी के प्रमुख ट्रेनिंग सेंटर कानपुर और गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बने ट्रेनिंग सेंटर पर भी चालकों को भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना कि लगातार समय के अनुसार डिपो की बसों के फिटनेस की जांच कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में समयानुसार स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जहां चालकों की मेडिकल जांच कराई जाएगी।परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि चालकों को ट्रेनिंग के साथ साथ सख्त चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि वह तेज रफ्तार से बस न चलाएं। खासकर सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के दौरान इसका खास ख्याल रखने के लिए निर्देशित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता कम काफी कम हो जाती है, कभी कभी कोहरा इतना होता है कि दृश्यता पूरी तरह कम हो जाती है। इससे मुख्य सड़क पर चल रहे आगे के वाहन नजर नही आते हैं। ऐसे में विशेष ख्याल रखने के लिए निर्देशित किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निर्देशन पर गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क सुरक्षा माह के नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खासकर सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के दौरान कम होने वाली दृश्यता के दौरान धीमी गति व नियंत्रंण में रखते हए बस का संचालन करने के लिए कहा गया है। इसके लिए हमारे द्वारा लगातार चालकों की काउंसलिंग की जा रही है।- मनोज कुमार सिंह, आरएम, गौतमबुद्ध नगर