ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-ईटा में हर ब्लॉक की नालियां पिछले कई सालों से चोक हैं। टेंडर नहीं होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। सफाई नहीं होने के कारण पूरे सेक्टर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गेट नंबर तीन मुख्य द्वार पर रास्ता खराब होने से लोग परेशान है। ये सभी मुद्दे सेक्टर ईटा एक के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाए। उन्होंने जिम्मेदारों से समस्याओं के समाधान की मांग की।