दादरी स्थित वत्सराज स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज कलौंदा के शिक्षक डॉ. रजनीश को तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुना गया है। इससे पहले भी दो बार उन्हें एससीईआरटी की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. रजनीश ने बताया कि 13 से 16 मई को प्रदेश स्तर पर आईसीटी की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे प्रदेश से शिक्षकों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि टीएलएम के माध्मम से छात्रों को पढ़ाने का मॉडल प्रस्तुत किया था, जिसको काफी पसंद किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी राज्य स्तर पर उन्हें दो बार चुना जा चुका है।