फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बात करते-करते डॉक्टरों ने की ब्रेन सर्जरी, मरीज की याददाश्त पर पड़ा था असर

राहुल तिवारी Updated Fri, 30 Jan 2026 09:16 PM IST

नोएडा शहर के डॉक्टरों ने एक मरीज से बात करते करते उसकी ब्रेन सर्जरी की। ताकी मरीज की बोलने, समझने, सोचने और शरीर की गति से जुड़ी क्षमताओं की निरंतर जांच की जा सके। इस अवेक सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक है। मरीज का कहना है कि एक दिन के अंदर ही उसकी याददाश्त पर असर पड़ा और तुरंत डॉक्टर को दिखाया। जहां जांच में ट्यूमर की पुष्टि हुई। मेट्रो अस्पताल के डॉक्टराें ने बताया कि 45 वर्षीय पुरुष मरीज को मस्तिष्क के फ्रंटल लोब में बड़े ट्यूमर के कारण भर्ती किया गया था। ट्यूमर के चलते दिमाग पर अत्यधिक दबाव, मिडलाइन शिफ्ट और हर्निएशन का गंभीर खतरा बना हुआ था। अत्यधिक जोखिम के बावजूद विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की और मरीज को बिना किसी न्यूरोलॉजिकल कमी के स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें